संस्कार ज्ञानपीठ सीनियर सकेंडरी स्कूल के छात्र सुजल कुमार साव का आईआईटी मद्रास IIT MADRAS में नामांकन हेतु चयन !

Sanskar Gyanpeeth images संस्कार ज्ञानपीठ सीनियर सकेंडरी स्कूल के छात्र सुजल कुमार साव का आईआईटी मद्रास IIT MADRAS में नामांकन हेतु चयन !
0 Comments

संस्कार ज्ञानपीठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीयूष विहार हरिना का छात्र सुजल कुमार साव का चयन प्रतिष्ठित आईआईटी मद्रास में बीएस डेटा साइंस पाठ्यक्रम में हुआ है। यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार रॉय ने सुजल को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी एवं गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित श्रीभगवान्नाम चिंतन पुस्तक देकर सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि सुजल जैसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता पूरे विद्यालय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सुजल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता श्री रूपल महतो, माता श्रीमती सरस्वती देवी , फ़ुआ – फूफा तथा संस्कार ज्ञानपीठ विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।

संस्कार ज्ञानपीठ परिवार इस सफलता पर गर्व अनुभव करता है और सुजल के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी ।

Categories:

Related Posts

आईएएस शुभम कुमार महतो का संस्कार ज्ञानपीठ में सम्मान !
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आईएएस
Celebrating Every Child’s Journey to Success !
From exciting classroom activities to confident performances and joyful learning moments—our students showcased their creativity,
Save Water Campaign: Jal Pakhwada Activities Inspire Students !