संस्कार ज्ञानपीठ के शिक्षकों को लीडग्रुप के द्वारा सम्मानित किया गया !

Sanskar Gyanpeeth images संस्कार ज्ञानपीठ के शिक्षकों को लीडग्रुप के द्वारा सम्मानित किया गया !
0 Comments

संस्कार ज्ञानपीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, कोडिंग आधारित व्यावहारिक शिक्षण तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप शैक्षणिक प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह संस्कार ज्ञानपीठ के शैक्षणिक सहयोगी लीड स्कूल द्वारा आयोजित किया गया।

इस विशेष अवसर पर लीड स्कूल के प्रतिनिधि सौविक कुमार शाह एवं आशीष कुमार ने उपस्थित होकर शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्कार ज्ञानपीठ की शिक्षण प्रणाली और नवाचारी दृष्टिकोण आज की शिक्षा प्रणाली में एक प्रेरणा है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार राय एवं नीरजा राय ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्टता बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि आगामी शिक्षण के लिए प्रेरणा है।

इस समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया कि संस्कार ज्ञानपीठ न केवल ज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों के साथ शिक्षा को नई दिशा देने में भी तत्पर है। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर काजल कुमारी, राहुल कुमार, एकता जायसवाल, चंडी मिश्र, शिल्पा राय, संजीव यादव, आस्था प्रिय,मामी सरकार, सरस्वती कुमारी आदि शिक्षक शिक्षाओं को सम्मानित किया गया।

Categories:

Related Posts

Save Water Campaign: Jal Pakhwada Activities Inspire Students !
साक्षी संस्कार ज्ञानपीठ और अजय डीएवी बरोरा के टापर !
साक्षी कुमारी बनी संस्कार ज्ञानपीठ विद्यालय की टॉपर !
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में पीयूष विहार हरिना स्थित संस्कार