आईएएस शुभम कुमार महतो का संस्कार ज्ञानपीठ में सम्मान !

Sanskar Gyanpeeth images आईएएस शुभम कुमार महतो का संस्कार ज्ञानपीठ में सम्मान !
0 Comments

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आईएएस के रूप में चयनित शुभम कुमार महतो का संस्कार ज्ञानपीठ में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से निदेशक डॉ मुकेश कुमार राय एवं परियोजना पदाधिकारी टी बी चौहान ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशासनिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी टी. बी. चौहान, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अभिराज, बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार, अवर निरीक्षक सनातन यादव, हीरालाल महतो, ज्ञानपीठ की प्रबंधक नीरजा कुमार एवं प्राचार्या रश्मि कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह के पश्चात आईएएस शुभम कुमार महतो ने संस्कार ज्ञानपीठ की वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा करते हुए कठिन परिश्रम, अनुशासन, निरंतर अध्ययन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार ने कहा कि शुभम कुमार महतो की सफलता क्षेत्र के युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि से समाज और क्षेत्र का गौरव बढ़ा है तथा यह सफलता नई पीढ़ी को सिविल सेवा एवं राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Categories:

Related Posts