बाल दिवस के सुअवसर पर संस्कार ज्ञानपीठ में बाल भोग का आयोजन !

Sanskar Gyanpeeth images बाल दिवस के सुअवसर पर संस्कार ज्ञानपीठ में बाल भोग का आयोजन !
0 Comments

आज दिनांक 14/11/2025 को संस्कार ज्ञानपीठ में हर्ष एवं उल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार राय एवं नीरजा राय द्वारा पंडित नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इसके पश्चात सभी शिक्षकों एवं प्रत्येक वर्ग के प्रतिनिधि विद्यार्थियों ने पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रार्थना सभा में प्रार्थना, बाल-गीत, समाचार आदि की प्रस्तुतियाँ शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं द्वारा दी गईं।

कक्षा नर्सरी से चतुर्थ तक के बच्चों को उपहार एवं पेंसिल बॉक्स, तथा कक्षा पंचम से द्वादश तक के विद्यार्थियों को उपहार एवं कलम वितरित किए गए। सभी बाल गोपालों को बाल-भोग भी कराया गया।

अपने संबोधन में विद्यालय निदेशक ने बच्चों से अपील की कि हम अपने जीवन में पंडित नेहरू जी के श्रेष्ठ गुणों को अपनाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इसी अवसर पर पिछले छह माह में शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा खेल-कूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज रावत, संजय रजवार, गायत्री चौहान, अर्चना कुमारी, शिल्पा राय, प्रीति कुमारी, स्वाति वर्णवाल, सरस्वती कुमारी, रखी अग्रवाल, सुरभि गुप्ता, रानी सिंह, मोमी सरकार, राहुल सिंह, आनंद गौतम, मलय मिश्र, वसीम अंसारी आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Categories:

Related Posts

Sanskar Gyanpeeth Honoured with Best School Award at World School Summit !
A Proud And Memorable Moment Honoured to receive the Best School Award on behalf of
Sanskar Gyanpeeth Announces Qualified Candidates List for TRE 2026 !
आईएएस शुभम कुमार महतो का संस्कार ज्ञानपीठ में सम्मान !
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आईएएस