साक्षी कुमारी बनी संस्कार ज्ञानपीठ विद्यालय की टॉपर !

Sanskar Gyanpeeth images साक्षी कुमारी बनी संस्कार ज्ञानपीठ विद्यालय की टॉपर !
0 Comments

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में पीयूष विहार हरिना स्थित संस्कार ज्ञानपीठ विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा जबकि कुल 140 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए । इस उत्कृष्ट उपलब्धि में साक्षी कुमारी ने 92.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

वहीं द्वितीय स्थान पर ऋषिराज शर्मा ने 90.8% अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर अदिति कुमारी 90.2% अंकों के साथ रहीं। चतुर्थ स्थान पर नन्दन कुमार ने 86.4% तथा पंचम स्थान पर राकेश कुमार ने 86.2% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार राय एवं प्राचार्य रश्मि कुमारी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

इस अवसर पर बिरसा मुंडा एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी सह ज्ञानपीठ के निदेशक प्रबंधन ने घोषणा की सभी उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रकार विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करते रहेंगे।

Categories:

Related Posts

Sanskar Gyanpeeth Honoured with Best School Award at World School Summit !
A Proud And Memorable Moment Honoured to receive the Best School Award on behalf of
Sanskar Gyanpeeth Announces Qualified Candidates List for TRE 2026 !
आईएएस शुभम कुमार महतो का संस्कार ज्ञानपीठ में सम्मान !
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आईएएस