संस्कार ज्ञानपीठ 10+2 विद्यालय में तुलसी पूजन उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न !

Sanskar Gyanpeeth images संस्कार ज्ञानपीठ 10+2 विद्यालय में तुलसी पूजन उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न !
0 Comments

आज दिनांक 24/12/2025 को संस्कार ज्ञानपीठ 10+2 विद्यालय, पीयूष विहार हरिना में तुलसी पूजन उत्सव हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानपीठ के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार राय एवं श्रीमती नीरजा राय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के अकादमिक कॉर्डिनेटर काजल कुमारी एवं आनंद गौतम ने विद्यार्थियों को तुलसी पौधे की धार्मिक, आयुर्वेदिक, पर्यावरणीय एवं औषधीय उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुलसी न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा लघु नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से तुलसी पौधे की उपयोगिता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सराहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षक धीरज तिवारी, आनंद गौतम, नीरज रावत, संजय रजवार, गायत्री चौहान, अर्चना कुमारी, शिल्पा राय, प्रीति कुमारी, स्वाति वर्णवाल, सरस्वती कुमारी, सुरभि गुप्ता, रानी सिंह, मोमी सरकार, राहुल सिंह, मलय मिश्र, ठाकुर महतो, कुमार राहुल सिंहा, विजय कुमार, संजीव यादव, अमीषा कुमारी, सुभाष रजक सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए ऐसे संस्कारपरक एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।

Categories:

Related Posts

Sanskar Gyanpeeth Honoured with Best School Award at World School Summit !
A Proud And Memorable Moment Honoured to receive the Best School Award on behalf of
Sanskar Gyanpeeth Announces Qualified Candidates List for TRE 2026 !
आईएएस शुभम कुमार महतो का संस्कार ज्ञानपीठ में सम्मान !
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आईएएस