डॉ. मुकेश कुमार राय को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु शिक्षा अवॉर्ड्स 2024-25′ से सम्मानित किया गया !

Sanskar Gyanpeeth images डॉ. मुकेश कुमार राय को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु शिक्षा अवॉर्ड्स 2024-25′ से सम्मानित किया गया !
0 Comments

डॉ. मुकेश कुमार राय को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु शिक्षा अवॉर्ड्स 2024-25′ से सम्मानित किया गया !

गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित लीड स्कूल ग्रुप द्वारा आयोजित “शिक्षा अवॉर्ड्स 2024-25” के भव्य समारोह में डॉ.

मुकेश कुमार राय, निदेशक , संस्कार ज्ञानपीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल को शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए

सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ज्ञानपीठ के निदेशक प्रबंधन नीरजा राय भी उपस्थित रही। इस अवॉर्ड समारोह में लीडस्कूल ग्रुप के ईस्ट जोन से 75 विद्यालयों को नामित किया गया था। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर पाठ्यक्रम उपलब्ध करता है।

यह सम्मान लीड स्कूल समूह के सह संस्थापक एवं सीईओ श्री सुमीत मेहता एवं दीपक हरिहरन के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. राय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के महत्व को साझा किया और बताया कि कैसे उन्होंने इसे अपनी

विद्यालय की पाठ्यचर्या में समाहित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सार्थक प्रयास किए हैं।

संस्कार ज्ञानपीठ स्कूल को ऊँचाइयों तक पहुंचाने में डॉ. राय की दूरदर्शिता और नेतृत्व की विशेष भूमिका रही है। विद्यालय के छात्र

आज शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह सफलता लीड स्कूलस के सहयोग से संभव हो पाई, जिन्होंने व्यावहारिक एवं नवाचार से युक्त शिक्षण पद्धति को अपनाने में

मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ईस्ट जोन एक्सलेंस निदेशक स्वेता बोरदोलोई, ईस्ट जोन निदेशक बारिद मुखर्जी, झारखंड

प्रभारी आशीष कुमार, संतोष पांडे , पूर्वोत्तर राज्य प्रभारी सौविक शाहा आदि।

यह गौरवशाली पल पूरे संस्कार ज्ञानपीठ परिवार के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। यह सम्मान न केवल डॉ. राय की उपलब्धियों

का प्रतीक है, बल्कि संस्था के समर्पण और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की पहचान भी है।

Categories:

Related Posts

संस्कार ज्ञान पीठ में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा !
संस्कार ज्ञानपीठ 10+2 विद्यालय में तुलसी पूजन उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न !
आज दिनांक 24/12/2025 को संस्कार ज्ञानपीठ 10+2 विद्यालय, पीयूष विहार हरिना में तुलसी पूजन उत्सव
बाल दिवस के सुअवसर पर संस्कार ज्ञानपीठ में बाल भोग का आयोजन !
आज दिनांक 14/11/2025 को संस्कार ज्ञानपीठ में हर्ष एवं उल्लास के साथ बाल दिवस मनाया